लाडली बहना योजना के आवेदन बढ़-चढक़र करें-समीक्षा गुप्ता
Mar 30 2023
ग्वालियर। लाडली बहना योजना के आवेदन बढ़-चढक़र करें। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाडली बहन को प्रति माह 1 हजार मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाडली बहनों के सीधे बैंक खातों में भेजेगी यह बात पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने वार्ड 52 में गुडा स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित लाडली बहना योजना के आवेदन के निमित्त आयोजित शिविर में कहीं।
वार्ड 52 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि, युवा नेता शुभम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश के प्रत्येक लाडली बहन को आत्मनिर्भर बनाने की योजना है लाडली बहना योजना। यह योजना महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाए हैं। जिससे आपको छोटे-पूरे काम के लिए अपने पति, पिता व भाई से आर्थिक मदद नही मागनी पड़ेंगी। और आप आत्मनिर्भर बनोगीं। योजना का लाभ लेने के लिए अपनी समग्र आईडी की केवाईसी करा कर अपने वार्ड व पंचायत कार्यालय या शिविर में पहुंचकर आवेदन अवश्य करें। यह आवेदन नि:शुल्क व उसी वार्ड व पंचायत या शिविर में होंगे जहां की आपकी समग्र आईडी है। इस बात का आप लाडली बहने विशेष ध्यान रखें।
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जनवेद चौरसिया ने कहा जिस तरह भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सरकार और हमारे भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना से लाडली बेटियों को मदद पहुंचाई थी। उसी तरह लाडली बहना योजना आप लाडली बहनों को सशक्त बनाएगी।
शिविर में प्रमुख रुप से पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जनवेद चौरसिया, ममता आर्य, शुभम चौधरी, अरुण चौहान, नरोत्तम जादौन, भूरा रावत, रानी गौड, पवन सिकारिया, शैलेंद्र तोमर, हरेंद्र आर्य, सौरभ शाक्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड 52 की लाडली बहने उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









