श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पर मनाया जाएगा राम नवमी जन्मोत्सव गुरूवार को

Mar 29 2023

ग्वालियर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जनकगंज में 22 मार्च  से 30 मार्च तक श्री चैत्र नवरात्र का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन नित्य श्री लक्ष्मीनारायण भगवान का श्रृंगार, पूजन, आरती, मख्खन-मिश्रि प्रसाद  का वितरण किया जा रहा है साथ ही सायंकाल महाआरती की जाकर प्रसाद वितरण किया जाता है।
 इसी क्रम में आज गुरूवार को रामनवमी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की झांकी के दर्शन होंगे। तथा दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म (प्राकट्य) उत्सव मनाया जायेगा। साथी साईंकाल महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन ने सभी धर्म प्रेमी बंधुआ से अनुरोध है कि जन्म उत्सव में सम्मिलित होकर आनंद प्राप्त धर्म लाभ लें।