शीतला माता मंदिर सातऊँ में एसपी ने किए दर्शन व व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Mar 29 2023

शीतला माता मंदिर में 9 दिवसीय नव दुर्गा मेले को लेकर नवागत एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा बुधवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जिसमें सडक़ व्यवस्था, मंदिर व्यवस्था, पार्किंग का जायजा लिया और मंदिर के पुजारी से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा की। अष्टमी को होने वाले दंगल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी आंतरी को निर्देशित किया।