पुलिस ने मंगलसूत्र लुटेरे को डेढ़ घण्टे में मंगलसूत्र सहित पकड़ा
Mar 29 2023
ग्वालियर। नवागत एसपी राजेश सिंह चंदेल के द्वारा गत रोज ली गई बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन में ग्वालियर जिले के थाना प्रभारियों द्वारा लंबित चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। तभी एसपी राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत न्यू साकेत नगर में महिला के गले से मंगलसूत्र लूट कर भागने वाले बदमाश को चन्द्र नगर नाले के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर एसपी चंदेल द्वारा एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त बदमाश की तस्दीक कर पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया।
थाना प्रभारी पड़ाव प्रशांत यादव व थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार के द्वारा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान चन्द्र नगर नाले के पास भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उक्त पकड़े गये संदिग्ध से न्यू साकेत नगर में हुई मंगलसूत्र लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया।
पकड़े गये लुटेरे ने पुलिस पूछताछ बताया कि वह रवि नगर ग्वालियर का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को घटना घटित होने के डेढ़ घण्टे के भीतर पकड़ा जाकर उससे महिला के पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया। पुलिस लुटेरे से जिले मे हुई अन्य लूट की बारदातों के संबंध मे पूछताछ कर रही है।
फरियादिया ने थाना पड़ाव आकर रिपोर्ट की थी कि वह दोपहर न्यू साकेत नगर स्थित अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी एक अज्ञात बदमाश मेरे पास आया और मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना पड़ाव पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मुखबिर तंत्र को विकसित किया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पड़ाव प्रशांत यादव, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार, मुकेश शर्मा, मनीराम, अजय सेंगर, रविन्द्र कंसाना, राधामोहन, संजीव यादव, गोपाल दण्डोतिया, शिशिर तिवारी, मनीष चौहान, जितेन्द्र बरैया, देवव्रत तोमर की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









