आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का मंगल प्रवेश, निकाली शोभायात्रा

Mar 28 2023

ग्वालियर। महावीर जयंती महोत्सव समिति एवं अखिल जैन समाज वृहत्तर ग्वालियर के तत्वावधान में 4 अप्रैल को जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी एवं गणिनी आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी ससंघ का 28 मार्च आज फूलबाग स्थित दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत से मंगल प्रवेश शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली निकाली गई।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी एवं आर्यिकाश्री लक्ष्मीभूषण माताजी ससंघ की आगवानी सकल जैन समाज जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर पहुंचकर बड़े धूमधाम के साथ की गई। शोभायात्रा यात्रा में महिलाएं केशरिया साड़ी एवं पुरुष वर्ग व्हाइट परिधानों में साफा बांधकर शामिल हुए। मंगल प्रवेश शोभायात्रा का जैन समाज की विभिन्न संस्थाएं फूलबाग से लेकर नई सडक़ तक जगह-जगह स्वागत मंच बनकर रंगोली की सजावट के साथ आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के पादप्रक्षालन व आरती उतारकर मंगल आशीर्वाद ग्रहण किया।
वही फूलबाग स्थित गोपचाल पर्वत से भव्य नगर मंगल प्रवेश शोभायात्रा शुरू होकर नोगाज रोड, शिंदे की छावनी, फालका बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दाना ओली से होती हुई नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला पहुँचेगी। जहां आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल उद्बोधन दिया।