शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण भाजयुमों ने बाइक रैली निकाली
Mar 28 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को महानगर के प्रत्येक मंडल में बाइक रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार को महानगर के प्रत्येक मंडल में बाइक रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, जय सिंह कुशवाह, मुन्नालाल गोयल, अरुण कुलश्रेष्ठ, विनोद शर्मा, विनय जैन आदि वरिष्ठ नेता अतिथि के तौर पर विभिन्न मंडलों में बाइक रैली में शामिल हुये।
बाईक रैली रामकृष्ण मंडल बालभवन से प्रारंभ होकर रूपसिंह स्टेडियम होते हुए सिटी सेंटर, एसपी ऑफिस, क्वालिटी होटल, सिल्वर स्टेट, यूनिवर्सिटी तिराहा, गांधीरोड, नेहरू कॉलोनी, सुरेश नगर चौराहा, पेट्रोल पंप, स्वामी विवेकानंद थाटीपुर चौराहा पर बाईक रैली का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









