ऑल इंडिया जैन इंजीनियर सोसाइटी ग्वालियर चैप्टर की टीम ने शपथ ली

Mar 28 2023

ग्वालियर। ऑल  इंडिया जैन इंजीनियर सोसाइटी ग्वालियर चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह सिटीसेन्टर स्थित होटल सिल्वर फोल्ड में आयोजित हुआ। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि इंजी. शरद कुमार सेठी एवं विशिष्ट अतिथि इंजी. आरसी जैन मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण ने किया। मंगलाचरण की प्रस्तुति कुमारी आयुषी जैन ने दी और श्रीमती अनुपमा जैन सुरत्न ने अपने मधुर संगीत से कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनैना जैन एवं नीतू जैन ने किया। 
शपथ अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि आरसी जैन द्वारा जैन इंजीनियर सोसायटी ग्वालियर की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष भरत जैन विरागी, राजमल जैन गोपाचल महामंत्री, राकेश जैन मुरार कोषाध्यक्ष, जयकुमार जैन थाटीपुर उपाध्यक्ष, कमल कुमार जैन सह सचिव, एमसी जैन प्रचार सचिव तथा डीके जैन आडिटर बने। ब्रजेश जैन एवं राकेश जैन ने अपना कार्यभार कॉलर पिन लगा कर नवीन टीम को सौंपा।  इस खास मौके पर विभिन्न मंदिर कमेटियों के अध्यक्ष मंत्री भी उपस्थित रहे।