कलेक्टर सिंह ने ठाठीपुर व मुरार में अपनी मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना कराए पेपर
Mar 28 2023
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मंगलवार को सुबह पुलिस थाना ठाठीपुर व मुरार पहुँचे और अपनी मौजूदगी में विधिवत रूप से प्रश्नपत्र के बॉक्स निकलवाकर पूरी गोपनीयता और कड़ी निगरानी के साथ संबंधित परीक्षा केन्द्रों तक भिजवाये।
जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न अनुविभागों के एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी भी बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से सम्प्पन कराने के लिए पुलिस थानों व परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचे हैं।
ज्ञात हो जिले में बनाए गए सभी 92 परीक्षा केन्द्रों तक कड़ी निगरानी एवं पूरी गोपनीयता के साथ प्रश्नपत्र पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस थाने से प्रश्नपत्र निकालने से लेकर और पूरी गोपनीयता के साथ परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र खुलने तक की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर थाने व केन्द्र पर पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









