महादेवी वर्मा की जयंती पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया

Mar 28 2023

ग्वालियर। मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के तत्वाधान में हिंदी की सुप्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे अध्यक्षता प्रदीप पुष्पेंद्र, मुख्य अतिथि रोशन मनीष एवं विशिष्ट अतिथि आरएस शाक्यबार एवं विजय करुण ने की। संचालन हेमंत त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रदर्शन किया। 
इस मौके पर कैलाश स्वर्णकार, गोपाल सिंह दंडोतिया, चेतना चौहान, हेमंत त्रिवेदी, नयन किशोर श्रीवास्तव, आरती अक्षत, डॉ विजय करुण, रामसेवक शाक्यबार, प्रदीप पुष्पेंद्र, रोशन मनीष, कामिनी पंड्या, अनिल राही आदि कवियों ने कवि गोष्ठी मे भाग लिया।