कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस निकालकर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया

Mar 28 2023

ग्वालियर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में रामदास घाटी से शिंदे की छावनी चौराहे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा अब तानाशाही पर उतर आई है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कांग्रेस बैठने वाली नहीं है, कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर संघर्ष करेगी और भारत के संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। 
मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अंग्रेजों से नहीं डरे इनसे क्या डरेगे। भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना भारतीय इतिहास का काला अध्याय है उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को और उनके नेताओं को फसा देने का और उनकी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान में हुआ करता लेकिन आज इस तरह के तानाशाही रवैया ने भारत में पाकिस्तानी युग का प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरेगा, और इस सरकार द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे देगा। और कांग्रेस जब तक की अन्याय बंद नहीं हो जाता कांग्रेस आपको सडक़ों पर संघर्ष करती हुई दिखाई देगी। 
मशाल जुलूस में वीर सिंह तोमर, मुनेंद्र भदौरिया, नवीन भदकारिया, पार्षद पीपी शर्मा, संजीव दिक्षित, अविनाश गौर, अलीम खान, भूषण जैन, मोनू राजावत, दिनेश चौहान, संजय माहोर, सोहेल खान, मुन्नालाल खरे, विजय दिवाकर, अंकित आर्य, अर्जुन शर्मा, छोटी भदौरिया, सुरेश चौहान गणपत शाक्य सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल सोनी और आभार अरुण कुशवाह ने किया।