कूनो में नामीबिया से आए सासा चीते की मौत
Mar 27 2023
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के सोमवार के दिन निराशा भरी खबर आई। पीएम मोदी ने नामीबिया से आए जिन चीतों को श्योपुर के कूनो में छोड़ा था, उनमें से एक की मौत हो गई। उसकी किडनी में कुछ संक्रमण की खबरें पहले भी आई थीं। विभागीय अधिकारियों ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक साशा की मौत हो चुकी है।
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 8 चीतों में से साशा के बीमार होने की खबर जनवरी में सामने आई थी। चूंकि मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी का प्रोजेक्ट था, इसलिए उसके बीमार होने की खबर मिलते ही अधिकारियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही साशा की सेहत में सुधार हो गया था। बीमारी के दौरान साशा को बड़े बाड़े से निकालकर छोटे बाड़े में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की सतत मॉनिटरिंग के बीच उसका इलाज किया गया। जांच में मादा चीता को किडनी में संक्रमण की बात सामने आई थी। भोपाल से आई डॉक्टरों टीम उसका इलाज और देखरेख कर रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









