परशुराम पालकी में सर्व समाज को निशुल्क देंगे रुद्राक्ष
Mar 27 2023
ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम पालकी समिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, तीरथ मिश्रा, भुवनेश्वर सोनू बाजपेई, कुलवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, नरेश कटारे, रामनारायण मिश्रा, रामप्रकाश शर्मा, नरेंद्र चतुर्वेदी शर्मा, एडिशन शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा, श्रीमती मधु भारद्वाज, सरोज मिश्रा, सरला शर्मा, कांता शर्मा, हनी शर्मा, सुधा दीक्षित आशा त्रिपाठी, शशि व्यास, संत कृपाल सिंह, कमल दास महाराज, प्रवीण वाल अग्रवाल के समक्ष रुद्राक्षो का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित गिर्राज गुरु के मुख्य आचार्य में पूजन सम्पन्न हुआ।
संत कृपाल सिंह महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम पालकी समिति द्वारा ग्वालियर के सर्व समाज को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर नि:शुल्क 5101 वितरित करने का कार्य का पंजीयन सोमवार को किया गया। निश्चित रूप से जिस घर में रुद्राक्ष जाएगा उस घर में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु परिजनों को प्राप्त होगी, जिससे ग्वालियर का विकास होगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवालय ने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के आराध्य हैं और इसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, पाल, पंजाबी, सिन्धी, कश्मीरी, गुजराती सहित सर्व समाज को भगवान श्री परशुराम पालकी समिति द्वारा निशुल्क रूद्राक्षो को वितरित करने को, एक सराहनीय कार्य बताया।
28 मार्च को भगवान श्री परशुराम पालकी समिति कोर ग्रुप की बैठक में समिति में सर्व समाज के प्रमुखों को शामिल करते हुए विस्तार किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









