नैक टीम का पुष्प वर्षा, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ जेयू में रेड कार्पेट वेलकम

Mar 27 2023

ग्वालियर। आपका कैंपस वेल प्लांड है एवं हरा-भरा है, में अपना लगाया पौधा जब पेड़ बन जाएगा तब देखने जरूर आऊंगा। ये बात जीवाजी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय निरीक्षण करने आयी नेशनल असिसमेंट एंड एक्रिडिटएशन काउंसिल (नैक) के चैयरमैन गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलपति डॉ. आलोक चक्रवाल ने निरीक्षण से पहले जेयू के प्रशासनिक भवन के सामने पौधरोपण के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मेने एक साल में 35 हजार पौधे लगाए हैं। आप मुझे, इसकी ग्रोथ ऑनलाइन दिखाते रहिए। 
 जेयू में बम्बू ट्री लगाने की सलाह भी दी। उनके साथ टीम के अन्य चार सदस्यों में डॉ. संजीव भानावत डायरेक्टर यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर, डॉ. हेमंत देशमुख डायरेक्टर संत गाडगे बाबा अमरावती यूनिवर्सिटी, डॉ. सुभाष चंद्र रॉय चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी मीठापुर, पटना, डॉ. श्रीमथी एस माया प्रोफेसर मनिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन मनिपाल ने भी अपने नाम की पट्टिका के साथ पौधारोपण किया।
इससे पहले टीम सोमवार सुबह ठीक 9 बजे जेयू के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची जहां जेयू के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने रेक्टर प्रो. डी एन गोस्वामी, कुलसचिव डॉ. आर के एस बघेल के साथ उनका स्वागत किया। उसके बाद टीम ने विवेकानंद पार्क पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व ग्रुप फोटो खिंचवाया। इसके बाद टीम के सदस्य दो ई-व्हीकल में बैठकर कैंपस का भ्रमण करते हुए जेयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे।
जेयू के प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने पर यूनिफार्म में ड्रेसअप एनएसएस की छात्राओं द्वारा स्कवाड किया गया। यहां उनके स्वागत में बिछाए गए रेड कार्पेट के दोनों ओर कतार में एक जैसी ड्रेस में खड़ी छात्राओं द्वारा गुलाब की पंखुडि़ंयों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया। यहां शसस्त्र सुरक्षा गार्डों द्वारा टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। टीम चेयरमैन डॉ. आलोक चक्रवाल ने सुरक्षा गार्डों का ड्रेसअप देखा एवं संतुष्टि जाहिर की।
इसके बाद टीम प्रशासनिक भवन के टंडन हॉल में पहुंची जहां सबसे पहले कुलपति प्रो. तिवारी ने अपना प्रजेंटेशन दिया जो करीब 45 मिनट तक चला। उसके बाद जेयू के आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर द्वारा अपना प्रजेंटेशन दिया गया। 
प्रजेंटेशन के बाद टीम दो भागों में बंट कर साइंस ब्लॉक पहुंची जहां से निरीक्षण शुरू किया जो शाम तक चला। इस बीच दोपहर में टीम ईसी मेंबरों  के साथ होटल में लंच करा।
नैक टीम 3 दिन यहां रुकेगी और जेयू के अध्ययन अध्यापन, रिसर्च , इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी व्यवस्थाएं देखेगी, इनका मूल्यांकन करेगी और इस आधार पर जेयू की ग्रेड तय होगी।