गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप मास्टर क्लास सम्पन्न
Mar 27 2023
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप मास्टर क्लास का आयोजन ग्वालियर के युवाओं के लिए किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्लस91 लैब्स की सहसंस्थापिका ज्योति सिंह तथा प्रोइडिको ग्लोबल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सन्नी रल्ली उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप में नाम, लोकेशन, मार्केट और इस फील्ड में पहले से मौजूद कंपनियों से कॉम्पिटिशन जैसी चीजें प्लान करें। स्टार्टअप से आप क्या पाना चाहते हैं और कैसे पाना चाहते हैं इसके बारे में डॉक्युमेंट तैयार करें। मिसाल के तौर पर आप कुछ समय बाद खुद को और अपने बिजनेस को किस मुकाम पर देखते हैं। कितने फंड की जरूरत है फंड को इस्तेमाल कैसे करेंगे।
अपने प्रॉडक्ट से सर्विस से जुड़ी मार्केट का ब्योरा तैयार करें। इससे जुड़ी इंडस्ट्री के ट्रेंड की जानकारी लें। किस मार्केट को टारगेट करना है इसके बारे में भी डॉक्युमेंट तैयार करें। जोखिम को देखते हुए इसमें एक्सपर्ट की मदद भी ली जा सकती है। कार्यक्रम संयोजन सागर गुप्ता व डॉली शर्मा ने तथा आभार प्रकट संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर संस्था के जयेश श्रीवास्तव, श्रेया रस्तोगी, हिमांशु कुशवाह, तान्या सिंह, रूपक गुप्ता, चंचल भदौरिया, भूमि बरूआ आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









