श्रद्धालुओं ने की स्कंदमाता की साधना
Mar 26 2023
ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा श्रद्धालुओं ने अपने घर में की, साधक नौ दिवसीय देवी की साधना में रत हैं। मंदिरों पर भी देवी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब बढऩे लगी है। मान्यता है कि स्कंदमाता भक्तों की समस्त इच्छा पूरी करती है। इन्हें मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता के रूप में पूजा जाता है। शास्त्रों में मां स्कंदमाता की आराधना का काफी महत्व बताया गया है। इनकी उपासना से भक्त को मोक्ष मिलता है, सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज और कांतिमय हो जाता है। ऐसे में मन को एकाग्र और पवित्र रखकर इस देवी की आराधना करने वाले साधक या भक्त की परेशानी का अंत होता है।
इसके अलावा स्कंदमाता की कृपा से संतान के इच्छुक दंपति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। इसलिए खासतौर पर महिलाओं ने विशेष पूजा की। नवरात्रि महोत्सव नगर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। नगर के देवी मंदिरों में नवरात्रि महोत्सव की रौनक दिखाई दे रही है।
रविवार का अवकाश होने के कारण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था एवं देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के सातऊं स्थित शीतला माता मंदिर पर, मांढरे वाली माता मंदिर, कैला देवी मंदिर, नहर वाली माता मंदिर, पथन वाली माता मंदिर, वैष्णो देवी माता मंदिर, काली कलकत्ते वाली माता मंदिर, हाईकोर्ट वाली काली माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख देवी मंदिरों के बाहर मेला आयोजित किया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालु पैदल-पैदल दर्शन करने के लिए मंदिरों की ओर जाते दिखाई दे रहे हंै।
रामनवमी पर सजेगा फूल बंगला, निकलेगी रथयात्रा होंगे सुंदरकांड
भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी 30 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव पर इस साल अनेक आयोजन शहर में होंगे। शहर के प्रमुख श्रीराम मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, गंगा दास की शाला, अचलेश्वर मंदिर के राम दरबार में जहां राम जन्म उत्सव मनाया जाएगा वहीं सामाजिक संस्थाओं द्वारा रामरथ यात्रा व सामूहिक सुंदरकांड के आयोजन किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









