असामाजिक तत्वों द्वारा सुरेश अरोरा के साथ हुई घटना के विरोध में चेम्बर ने ज्ञापन दिया

Mar 26 2023

ग्वालियर। व्यवसाई सुरेश अरोरा के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना के विरुद्ध पुलिस थाना-झाँसी रोड में अलग-अलग दिनांकों में दर्ज कराई गई एफआईआर में दोषी सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की माँग को लेकर मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के नेतृत्व में पंजाबी परिषद एवं ब्राह्मण सभा द्वारा गत देर शाम एसएसपीअमित सांघी  को ज्ञापन सौंपा गया।
एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने तथा उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की माँग की गई, ताकि पीडि़त व्यवसाई के साथ न्याय हो सके और वह अपनी जमीन पर बगैर किसी भय के आ-जा सकें। इस अवसर पर एसएसपी अमित सांघी द्वारा प्रतिनिधि मण्डल की बात को काफी ध्यान पूर्वक सुना गया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल,संजय क_ल, सहित कार्यकारिणी सदस्य व काफी संख्या में समाज के सदस्यगण व व्यवसाईगण उपस्थित थे।