रेलवे को4.63 करोड़ का राजस्व जनरल रेल टिकट बेचने पर मिला

Mar 26 2023

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण का डर यात्रियों में खत्म हो गया है। इससे जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में जहां 9 गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। वहीं फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में 7 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। यानी ग्वालियर से जनरल टिकट लेकर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे रेलवे फरवरी में लगभग 4.63 करोड़ रुपए का राजस्व जनरल रेल टिकट बेचने पर मिला है। रेलवे में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 में जहां 33,347 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं जनवरी 2023 में ऐसे यात्रियों की संख्या बढक़र 33 लाख से अधिक पहुंच गई। वहीं फरवरी 2022 में जहां लगभग 52 हजार यात्रियों ने सफर किया था। वहीं फरवरी 2023 में लगभग 4.15 लाख यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर यात्रा ग्वालियर से गंतव्य स्थान के लिए की।
कोरोना के दस्तक देने से पहले मार्च 2020 तक ग्वालियर रेलवे स्टेशन से जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की औसतन संख्या 23 हजार थी, लेकिन अभी औसतन संख्या लगभग 14 हजार पहुंची है। यानी अभी कोरोना से पहले जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड नहीं टूटा है। अप्रैल से यात्रियों की संख्या ट्रेनों में और बढऩे की उम्मीद है, क्योंकि स्कूलों की छुट्टी हो जाएगी। इससे लोग बच्चों के साथ घूमने के लिए लोगों का जाना शुरू हो जाएगा। साथ ही सहालग भी शुरू हो जाएगी।