महिलाओं ने साड़ी पहनकर खेली फुटबाल
Mar 26 2023
ग्वालियर। समाजसेवा के साथ घर परिवार के काम में व्यस्त रहने वालीं महिलाओं का अंदाज पूरी तरह से बदला हुआ था। चेहरे पर जीत का भाव साफ नजर आ रहा था। बार-बार उनके कदम गोल दागने के लिए जमीन से उठ रहे थे। स्पर्धा में सभी धाकड़ नजर आ रही थीं। शहरवासियों ने मुग्ध कर देने वाला यह नजारा देखा एमएलबी ग्राउंड में। यहां शाम ढलने के साथ जेसीआइ सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन और नगर निगम का गोल इन साड़ी इवेंट शुरू हुआ। तय शेड्यूल के अनुसार सभी को फुटबाल मैच खेलना था। बाजी मारने के लिए इसमें स्पर्धा में आठ टीमें उतरी हैं। टीमों में शामिल कुछ महिलाएं स्वसहायता समूह से भी हैं। पहले दिन आठों टीमों के मैच हुए।
पहले दिन महिलाओं ने परंपरागत भारतीय परिधान साड़ी में फुटबाल मैच पूरे उत्साह व जोश के साथ खेला। महिलाएं मराठी शैली में साड़ी पहनकर मैदान में उतरीं। दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाओं ने साड़ी में नारी सब पर भारी नारे लगाते हुए मैदान में नजर आ रहीं खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। मैच शुरू होने से पहले खिलाडिय़ों का परिचय बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, निगमायुक्त किशोर कन्याल और विधायक प्रवीण पाठक ने लिया। इस मौके पर चेयरपर्सन अंजलि बत्रा, राकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
बीज निगम अध्यक्ष गोयल ने कहा कि मैच देखकर लग रहा है कि आज की नारी किसी क्षेत्र में कमतर नहीं है। इसका जोश और उत्साह देखते ही बनता है। निगमायुक्त किशोर कान्याल ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं घर को संवारती हैं, उसी तरह से आप सब इस शहर को भी संभालें, ये आपका शहर है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विजेता सिंह चौहान, शिववीर भदौरिया, नीतू यादव, मनीष बंदिल, मुकेश शर्मा, मंगेश इंदुलकर, अंजू गुप्ता और हेमलता गुप्ता मौजूद थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









