संपत्तिकर सहायक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Mar 26 2023
ग्वालियर। वार्ड 50 के संपत्तिकर सहायक की निगम मुख्यालय जाते वक्त कटोरा ताल के पास एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में सहायक घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, दुखद घटना से निगम के कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड 50 के सहायक संपत्तिकर धर्मेंद्र सिंह तोमर 23 मार्च की सुबह 10:30 बजे के करीब वार्ड से कार्टेज भरवाने एवं ए3 कागज की रिम लेने के लिए निगम मुख्यालय सिटी सेंटर कंपू होते हुए जा रहा था। तभी कटोरा ताल के पास एमएलबी गेट पर एक्टिवा सवार युवक ने धर्मेंद्र तोमर की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र घायल हो गया और राहगीरों द्वारा उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूरोलॉजी में डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन गत रात्रि 2 बजे के करीब धर्मेंद्र सिंह तोमर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है कि धर्मेंद्र सिंह तोमर 2004 से निगम में विनियमित कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। निगम के कर्मचारी की मौत को लेकर निगम के सभी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। वही कंपू थाना टीआई द्वारा बताया गया कि निगम कर्मचारी का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग का प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
इस बारे में निगमायुक्त किशोर कुमार कन्याल ने कहा निगम कर्मचारी जो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, जिसका कटोराताल के पास एक्सीडेंट हुआ था, आज उपचार के दौरान मौत हो गई है निगम के द्वारा यथासंभव मदद की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









