कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा शुरू

Mar 25 2023

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा आयोजित होने के बाद अब अंचल में कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। शनिवार सुबह से ही केन्द्रों पर कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया। बच्चों ने सुविधाजनक तरीके से परीक्षा दी और छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं। 
वहीं दूसरी ओर कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं एक अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए गोरखी से शनिवार को सामग्री का वितरण किया जा रहा है। सुबह से ही गोरखी में सामग्री लेने के लिए शिक्षकों का गोरखी परिसर में पहुंचना प्रारंभ हो गया था और दोपहर तक सामग्री का वितरण किया गया।