शक्ति की आराधना के साथ हुआ नारी शक्ति सम्मान-सांसद संध्या राय
Mar 25 2023
ग्वालियर। कहा जाता है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। ये कहना था गोल्डन यूथ एण्ड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान विमन एचीवर्स एवार्ड नाइट 2023 में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भिंड की सांसद संध्या राय का।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोल्डन इवेंट्स संस्था के द्वारा नारियों को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष इस सम्मान को दिए जाने के लिए विशेष दिन दुर्गा पूजा का दिन चुना गया। शहर भर में बड़ी ही धूमधाम से मां शेरावाली की आराधना का पर्व प्रारंभ हो चुका है। मां दुर्गा समस्त नारी जाति का शक्ति पुंज हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मां की उपासना के दिन ही सामाजिक संस्था गोल्डन इवेंट्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी 151 महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमे जेसीआई प्रेरणा मे अह्म्म भूमिका निभाने वाली पीआरओ अंजलि शिवहरे और उनकी बेटी ऐश्वर्या शिवहरे का सम्मान किया गया।
संस्था के संस्थापक आशीष चौहान ने बताया कि यह सम्मान महिलाओं को तीन कैटेगरी शान ए ग्वालियर, इन्सपिरेशन ऑफ ग्वालियर व पिलर्स ऑफ गोल्डन इवेंट्स में दिया गया। इस सम्मान समारोह में चयनित नामों की सूची लगभग दो महीने के प्रयास के बाद तय हुई है। इस सम्मान के लिए सबसे पहले महिलाओं ने ऑनलाइन अपना नॉमिनेशन भरा। उसके बाद ज्यूरी के द्वारा नामों पर विचार विमर्श करके अंतिम निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में सम्मान के लिए चयनित महिलाओं व बालिकाओं ने विशेष रूप से पीले रंग के परिधान पहने थे। जिससे आयोजन में शक्ति के सम्मान के साथ ही आध्यात्मिकता भी स्पष्ट रूप से नजर आ रही थी। खाने पीने की व्यवस्था पूरी तरह से सात्विक और फलाहार थी।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, एएसपी क्राईम राजेश दंडोतिया, अरुणेश भदौरिया, श्रीमती शकुंतला परिहार, श्रीमती रेशु राजावत, एकात्मता शर्मा, शिखा सोनी, पारस, राहुल गोस्वामी, अविनाश सेजवार, वंदना कुशवाहा, गुड्डू श्रीवास्तव, अमित मंडेलिया, निक्की दुबे, सौम्या मिश्रा, आदि सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम मे संस्था की समस्त टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









