83वीं अभा सिंधिया गोल्ड कप हॉकी स्पर्धा 25 मार्च से
Mar 24 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में ८३ वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता आज शनिवार २५ मार्च से शुरू हो रही है। देश की इस प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी हॉकी प्रतियोगिता में देशभर की १६ हॉकी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता कंपू स्थित हॉकी खेल परिसर में फ्लड लाइट में आयोजित होगी। प्रतियागिता में इस बार विजेता टीम को पांच लाख व गोल्ड कप से नवाजा जायेगा। वहीं उप विजेता टीम को ३ लाख रूपये नगद और शील्ड दी जायेगी।
उक्त जानकारी शुक्रवार को निगमायुक्त किशोर कान्याल व खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने पत्रकारों को दी। कान्याल ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली यह हॉकी स्पर्धा राष्ट्र की ए श्रेणी की प्रतियोगिता में सम्मिलित है, इसके अतिरिक्त देश में जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट दिल्ली, केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट लखनऊ, ओबेदुल्लाह हॉकी कप भोपाल, आगा खान हॉकी टूर्नामेंट मुंबई, एवं गुरूनानक देव जी हॉकी टूर्नामेंट पंजाब भारत के ए श्रेणी टूर्नामेंटों में यह शुमार है। प्रतियोगिता के सभी मैच ग्वालियर के इतिहास में प्रथम बार एस्ट्रोटर्फ मैदान मैदान पर फ्लड लाईट में आयोजित किये जा रहे हैं।
निगमायुक्त कान्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को ३ लाख एवं उप विजेता टीम को २ लाख रूपये की राशि से अंतिम बार हुई स्पर्धा में पुरस्कृत किया गया था। इस वर्ष राशि को बढाकर विजेता टीम को ५ लाख एवं उप विजेता टीम को ३ लाख रूपये बतौर पुरस्कार दिये जायेंगे। वहीं दोनों ही टीमों के खिलाडियों को व्यक्तिगत पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडी एवं ऑफिशियल्स के लिये दो बसों एवं दो चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है।
कान्याल ने बताया कि उदघाटन मैच मध्यप्रदेश की दो एमपी हॉकी एकेडमी भोपाल एवं डीएचए ग्वालियर के मध्य खेला जायेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर २५ मार्च को सायं पांच बजे करेंगे। कान्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के साथ २०१८-२०१९ में विजेता टीम सीआरजेड हरियाणा एवं एयर इंडिया दिल्ली भी भाग ले लही है।
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली, सेल उडीसा, सीटीसी मुंबई, एमपी हॉकी एकेडमी भोपाल, एफसीआई दिल्ली, इंडियन ऑयल मुंबई, पंजाब एंड सिंध बैंक जालंधर, कस्टम हॉकी मुंबई, सांई राउरकेला, एमपी इलेवन जबलपुर, हॉकी एकेडमी हिमाचल प्रदेश, सीआरपीएफ दिलली, पंजाब पुलिस पंजाब, डीएचए ग्वालियर एवं अन्य टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि २०२०-२१ में कोरोना के कारण प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका था। उसके बाद अब प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान, नोडल ऑफीसर विजेता सिंह, जनसंपर्क अधिकारी मधु शोलापुरकर, हितेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









