नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार
Mar 24 2023
ग्वालियर। नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने रंगहाथों गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1550 रुपए के फर्जी नोट बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत महाराजबाड़ा पर स्थित जैन लॉक सेंटर पर पहुंचे एक युवक ने वहां से कुछ सामान खरीदकर पेमेंट करने के लिए रुपए दिए, तो वह नकली थे। यह देख दुकानदार ने सामने बनी चौकी से पुलिसकर्मियों को बुलवाकर इसकी जानकारी दी। नकली नोट देख अलर्ट हुई पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से कुल 1550 रुपए नकली बरामद हुए, जो 100 व 50 के नोटों के रूप में थे। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया, जहां की गई पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल उर्फ शिवराज पुत्र वीरेंद्र लोधी निवासी हजीरा बताया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









