साड़ी को प्रमोट करने गोल इन साड़ी का आयोजन
Mar 24 2023
ग्वालियर। जेसीआई सीनियर मेंबर एसोसिएशन और नगर निगम ग्वालियर द्वारा गोल इन साड़ी का आयोजन किया जा रहा है। साड़ी के पहनावे को प्रमोट करने महिलाओं मैं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इस आयोजन में महिलाएं साड़ी पहनकर फुटबॉल खेलेंगी।
इस सिलसिले में जेसीआई सीनियर मेंबर एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजलि गुप्ता बत्रा ने बताया कि हम पिछले 2 सालों से इस तरह का आयोजन कर रहे हैं और इस बार महिलाओं की 8 टीमें साड़ी पहनकर फुटबॉल मैच खेलेगी। उन्होंने बताया कि यह महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। इन मैचों में स्व सहायता समूह की महिलाएं भी फुटबॉल खेलेंगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका नीतू यादव ने बताया कि यह मैच 2 दिन होंगे। पहले नॉकआउट पर टीम खेलेगी और 26 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिववीर सिंह भदौरिया, नगर निगम की सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चौहान, जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुधीर सिंह भदोरिया सीनियर मेंबर एसोसिएशन के सचिव राकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









