आधार में संसोधन को लेकर बहनें परेशान, नहीं हो रहा समाधान, कैसे मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ
Mar 24 2023
ग्वालियर। प्रदेश भर में इन दिनों लाड़ली बहना योजना को लेकर बहनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में भी सुबह से लेकर देररात तक बहने अपने दस्तावेजों को लेकर एमपी ऑनलाइन के सेंटरों और नगर निगम के दफ्तरों में चकर लगा रही हैं। बाबजूद इसके हजारों बहने ऐसी हैं जिनके दस्तावेजों में कोई न कोई कमी होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल आधार कार्ड का है जिसमें संसोधन को लेकर बहने महाराज बाड़ा से लेकर शहर के सभी पोस्टआफिसों के चक्कर लगा रहीं हैं पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे शहर की हजारों बहने लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना का एलान तो कर दिया पर उसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करने और बहनों को उचित परामर्श देने की कोई व्यवस्था नहीं की जिसके कारण बहनों को भरी दोपहरी में दफ्तरों के चकर लगाना पड़ रहे हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए मुख्य रूप से आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक में खाता और ईकेवाईसी आवश्यक दस्तावेज हैं। इनमें किसी का आधार कार्ड सही नहीं है तो किसी की समग्र आईडी में समस्या है वहीं किसी के अन्य दस्तावेज में परेशानी हो रही है जिसके कारण ईकेवायसी नहीं हो पा रही और बहनें सुबह से लेकर देररात तक दफ्तरों के चक्कर काटने में लगी हुई हैं।
ऐसा ही नजारा इन दिनों महाराज बाड़ा स्थित मुख्य डाकघर का है जहां आधार कार्ड में संसोधन को लेकर सुबह से ही बहनों का पहुंचना प्रारंभ हो जाता है और काफी भटकने के बाद भी उनके आधार कार्ड में संसोधन नहीं हो पा रहा। यहां यह बताना भी जरूरी है कि योजना के अन्तर्गत आज शनिवार 25 मार्च से आवेदन जमा होना शुरू हो जाएंगे और तीस अप्रैल तक आवेदन जमा होंगे।
ऐसे में डाकघरों में आधार कार्ड में संसोधन की तारीख एक महीने बाद की मिल रही है। अगर समय पर आधार कार्ड में संसोधन नहीं हुआ तो फिर हजारों बहनें इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगी।
18 से 23 साल तक की बहनों में मायूसी
प्रदेश सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए बहनों की उम्र का मापदंड रखा है वह 23 से 60 साल का है जबकि 18 साल से 23 साल तक की बहनों के लिए सरकार ने कुछ भी नहीं किया ऐसे में लाखों बहने इस उम्र की योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी और उन्हें इस योजना से वंचित रहना पड़ेगा। बहनों का कहना है कि 18 साल से 2& साल तक की बहनें क्या मुख्यमंत्री की बहनें नहीं हैं। इस उम्र की बहनों में भारी रोष व्याप्त है।
एमपी ऑनलाइन सेंटरों पर लग रहीं है लाइनें
दस्तावेजों में संसोधन व समग्र आईडी में संसोधन आदि करवाने के लिए एमपी ऑनलाइन के सेंटरों पर सुबह से ही बहनों की अच्छी खासी भीड़-भाड़ जमा हो रही है। यहां यह बताना भी जरूरी है प्रदेश सरकार ने योजना तो शुरू कर दी पर उसका सबसे अधिक लाभ एमपी ऑनलाइन सेंटरों पर मौजूद स्टॉफ उठा रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के एबज में सेंटरों पर कोई सौ रुपए तो कोई दो सौ रुपए ले रहा ह
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









