भारत टॉकीज रोड पर मिला अज्ञात युवक का शव

Mar 24 2023

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह शिन्दे की छावनी स्थित भारत टॉकीज रोड पर अज्ञात शव पड़ा होने से क्षेत्र में हडक़प मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन युवक कौन है और उसकी मौत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह भारत टॉकीज मार्ग पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिलने से क्षेत्र में हडक़प मच गया। लोगों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस अपने स्तर पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने काफी पूछताछ के बाद जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी तो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत कैसे हुई और किसने की यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक की तलाश में जुट गई है।