महिलाओं का शॉल एवं मोती की माला पहनाकर सम्मान किया
Mar 23 2023
ग्वालियर। मोतीझील स्टोन पार्क स्थित कोयला वाले हनुमान मंदिर पर होली मिलन एवं महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक थाना पुरानी छावनी श्रीमती त्रिवेणी राजावत, सहायक उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय पार्षद पीसी शर्मा, विश्वनाथ राव सालुंके ने लगभग 150 से अधिक महिलाओं का शॉल एवं मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी मंचासीन अतिथियों ने सभी महिलाओं का सहयोग करने का आश्वासन दिया एवं क्षेत्रीय पार्षद पीसी शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को शीघ्र दुरुस्त कराने की बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन कोयला वाले हनुमान मंदिर के चरण सेवक संतोष भैया द्वारा किया गया था। एवं सभी मंचासीन अतिथियों का मंदिर की ओर से शॉल स्मृति चिन्ह एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर अभिषेक बरोनिया, प्रांशु, शिवम, शालु जैन, साधना गर्ग, पूजा चौहान, गीता बघेल, सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









