स्वर्ग सदन आश्रम में बेसहाराओं को कराया भोजन

Mar 23 2023

ग्वालियर। श्री जिनेन्द्र भक्त मंडल मामा का बाजार लश्कर समूह ने भगवान महावीर स्वामी की 4 अप्रैल को आने वाली जन्म जयंती महोत्सव कार्यक्रम के तहत सप्ताह भर कार्यक्रम के प्रथम दौर में  गुड़ा गुड़ी के नाके स्वर्ग सदन आश्रम में पहुंचकर लावारिस वेसहारा बुजुर्गो को भोजन कराया। भोजन पश्चात् सभी लोगो के साथ भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला, एंव सभी भक्त मंडल और आश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गो के साथ पूर्ण भक्ति के साथ भगवान महावीर स्वामी की आरती कर सभी लोगो को आने वाली 4 अप्रैल को महावीर जन्म जयंती की शुभकामनायें दी गई।
आश्रम में श्री जिनेन्द्र भक्तमंडल द्वारा आहार दान दिया गया। श्रम दान किया गया, श्री जिनेन्द्र भक्तमंडल के अध्यक्ष अशोक जैन ने भगवान महावीर के मुख्य उद्देश्य पर खुद जिओ औरो को भी जीने दो पर आश्रम बुजुर्गो को जानकारी दी। इस दौरान जन सेवक दिनेश जैन एंव संजय जैन द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन दिया गया। राजीव जैन द्वारा सरकार से विशेष सहयोग दिलाए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।
स्वर्ग सदन आश्रम के व्यवस्थापक विकास गोस्वामी के द्वारा बताया गया की उनकी 12 लोगों की टीम 24 घंटे आश्रम के सेवा कार्य में लगी रहती है। कार्यक्रम में प्रमोद जैन द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
आगामी कार्यक्रम लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम पर 26 मार्च रविवार को सुबह 8 बजे सफाई कार्य किया जायेगा व पेड़ लगाए जायेंगे। 3 अप्रैल दिन सोमवार को जिनेन्द्र भक्त मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन बड़ा जैन मंदिर मामा का बाजार में किया जाएगा। 4 अप्रैल दिन मंगलवार को मामा का बाजार जैन मंदिर से भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा जो विभिन्न मार्गो से होते हुए महावीर भवन कंपू पहुंचेगा, जिसमे जिनेन्द्र भक्तमंडल की विशेष भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम में अरूण जैन, आनंद जैन, संदीप जैन, धर्मेंद्र जैन, सुमत जैन, डॉक्टर अंकित जैन, जितेंद्र जैन, संदीप जैन, अविनाश जैन, कैलाश जैन, नीरज जैन, दिलीप जैन, नीलेश जैन, शुभम जैन, मनोज जैन, मोनू जैन, सोनू जैन एवं महिलाए उपस्थित रहीं।