हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में - कांग्रेस नेता शर्मा ने क्षेत्र की जन समस्याओं को जाना
Mar 23 2023
ग्वलियर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने ग्वालियर विधान सभा के वार्ड क्रमांक 11 के कुटियाना मोहल्ला गोश्त पुरा नंबर 1 और पुरानी पुलिस चौकी मैं और वार्ड 15 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क किया।
उन्होंने जनता के बीच उनकी समस्याओं को जाना एवं कांग्रेस की रीत नीति को लेकर विस्तार से चर्चा कर आगामी चुनाव में कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की बात की। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि 20 साल के भाजपा के कुशासन में जनता त्रस्त है भाजपा मस्त है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज आपके ही राज्य में गरीब जनता जन समस्याओं से जूझ रही है शिवराज मामा की भांजी और बहने अंधेरे में बैठी हैं।
ग्वालियर चंबल अपराध में पहले नंबर पर होता जा रहा है आज भी ग्वालियर विधानसभा मैं मूलभूत समस्याओं के लिए जनता जनता संघर्ष कर रही है उन्होंने कहा कि अब चुनाव आ रहे हैं। इसलिए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हमारी मातृ शक्ति की याद आ रही है।
जनता इनकी चुनावी घोषणाओं को समझ गई है और समय आने पर इनको सबक सिखाएगी, उन्होंने कहां की भाजपा सरकार में अब तो जनता को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है लोगों के पानी के कनेक्शन और बिजली के कनेक्शन काटकर जनता को प्यासी मरने पर मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता को प्यासे नहीं मरने देगी, उनकी हर समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जब तक आपकी समस्याएं हल नहीं हो जाती आपका बेटा सुनील शर्मा संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि आप लोग कांग्रेस का साथ दें कांग्रेस हर गरीब के साथ खड़ी है।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय जनता का सुनील शर्मा को भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को शीघ्र निराकरण कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।
जनसंपर्क में उनके साथ राजेश खान, मुनेंद्र भदोरिया, नवीन भद्रकारिया, राजेश खान, भानु यादव, गोविंद राजपूत, संतोष राजपूत, कार्तिक पटेल, बाबू सोनकर, करण शर्मा, प्रदीप राजपूत, नीरज यादव, विशाल शर्मा, अमित यादव, सूरज कुशवाह, शशिकांत शर्मा, जितेंद्र भदोरिया, अरविंद वैष्णव, राकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित जिला कांग्रेस के सभी सम्मानित सदस्य और क्षेत्रीय जनता विशेष रूप से मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









