नदी पर बने अवैध रास्ते को प्रशासन ने जेसीबी से किया नष्ट, चार डंपर पकड़े

Mar 23 2023

ग्वालियर। पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजोरा गांव से निकली सिंध नदी पर रेत माफिया ने अवैध रूप से रास्ता बना लिया था ताकि वाहन आसानी से नदी तक जा सके और उसमें रेत भरकर बाहर निकाली जा सके जिसे गत रात प्रशासन ने जेसीबी मशीन से तोड़वा दिया है, इसके साथ ही मौके से चार रेत से भरे डंपर को भी जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार एसडीएम को सूचना मिल रही थी वरकारी जिगनिया मैं रेत माफिया की ओर से सिंध नदी पर अवैध रूप से रास्ता बना लिया है। इस प्रकार की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय प्रशासन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और वहां पर सिंध नदी पर अस्थाई पुल बना हुआ दिखा जिसे जेसीबी से तोड़ गाया गया। इसके साथ ही वहां से मौके पर चार डंपर को भी जप्त किया गया है।
रेत माफिया ने सिंध नदी के बीचो-बीच रेत मिट्टी डालकर अवैध रास्ता बना दिया गया था, जिससे नदी का प्रभाव रुक गया। यह रास्ता रेत माफिया की ओर से इसलिए बनाया जाता है ताकि बीच सिंध नदी तक वाहन इस रास्ते से होते हुए निकल जाएं।
इस बारे में तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है अवैध रूप से रास्ता बनाया गया था, उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया है। चार डंपर जप्त कर आगे की कार्रवाई जारी है।