पुलवामा शहीदों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : राणा
Mar 22 2023
ग्वालियर। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर सैनवेसटो में डीआईजी एसएस गुलेरिया की अध्यक्षता में वार्ब (गृह मंत्रालय) की तिमाही मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के 8 जिलों के पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा हिस्सा लिया। कॉनफेडरेशन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मीटिंग में उप कमा. एसएस राठौड़ संयोजक सुरेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष व सेना प्रकोष्ठ भाजपा संयोजक ग्वालियर व भिंड अध्यक्ष गंगा सिंह राजावत, उमाशंकर श्रीवास्तव, मुरैना अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, दतिया संयोजक कालीचरन, गुना शिवपुरी अध्यक्ष, हुक्म सिंह सिकरवार, एचके यादव एक्स उप समा, गजेंद्र सिंह राजावत, दिग्विजय सिंह, रमन चौहान, मनीराम, कृष्ण शर्मा आदि लगभग 107 लोगों ने भाग लिया जिसमें 9 वीरांगनाएं थीं।
डीआईजी ने सरहदी चौकीदारों की समस्याओं के समाधान आवेदन पत्र लेते आश्वासन दिया कि किसी भी एक्स मैन की कोई समस्या होती है मै और मेरा स्टाफ सेवा के लिए सदैव तत्पर है। संयोजक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार भलाई संबंधित मुद्दों में रिटायर्ड कर्मियों को मदिरा देने, पुलवामा वीरांगना के साथ जयपुर पुलिस द्वारा बर्बरता का मामला व सभी पुर्व अद्र्धसैनिकों को आयुष्मान कार्ड जारी करने जैसे मुद्दों पर डीआईजी साहब के माध्यम से वार्ब चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा गया।
जयेंद्र सिंह राणा द्वारा दीक्षांत परेड के दौरान भी पुलवामा शहीद वीरांगनाओं के साथ जयपुर पुलिस के द्वारा बर्बरता का मामला गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक के संज्ञान में लाया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









