पुलक मंच युवा प्रकोष्ठ शाखा दानाओली का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह आयोजित
Mar 22 2023
ग्वालियर। मानव सेवा में आग्रणी पुलक जन चेतना युवा प्रकोष्ठ शाखा दानाओली का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह छत्री बाजार स्थित होटल में समारोह में नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मेम्बरों ने गेम्स के साथ फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दी। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिन शरणम ट्रस्टी पुरुषोत्तम जैन सरार्फ एवं विषिश्ट अतिथि के रूप में पुलक मंच के राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष अजय जैन व शपथ अधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चक्रेश जैन मंच पर मौजूद थे। मेम्बरों हाउजी व एक मिनिट बैलून गेम खेले। समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों ने आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के चित्र का आवरण एवं दीप प्रज्ववलन कैलाश जैन परिवार ने शुभारंभ कर किया गया। मगलचारण गायन सीमा, नीलम व रूबी जैन एवं स्वागत उद्द्बोधन अध्यक्ष मुकेश जैन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह् प्रदान अध्यक्ष मुकेश जैन व सचिव बल्लभ जैन द्वारा भेट किए।
शपथ व होली मिलन समारोह में आतिथियो व मेम्बरों ने आज बिरज में होरी से रसिया...होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा.. जैसे गानों के साथ फूलों के साथ होली खेली और एक-दूसरे को चंदन व गुलाल का तिलक लगाया शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम जैन ने कहा कि संगठन व्यक्तियों का समूह जिसमें कुछ लोग मिलकर समाज सेवा एवं अपने समूह से जुडे लोगो के लिये कार्य करतें है। कलियुग में संगठन ही शक्ति है, इसलिये संगठन के हर दायित्ववान पदाधिकारी और सदस्यों को संगठन ओर फूलों के साथ होली खेली तभी सगंठन मजबूत होता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि हर मेम्बर कों अहासहय लोगो की सेवा करना पुण्य कार्य है।शिविरो के माध्यम से लोगो को डायबिटीज कैप, बल्ड डोनेशन कैपं, नेत्र शिविर एवं गरीग कन्यों के पढानें की जिम्मेदारों के साथ हर मेम्बर अपने कर्तव के साथ कार्य करें।
शपथ अधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चक्रेश जैन ने नवनिर्वाचित संयोजक मनोज जैन, अध्यक्ष पद पर मुकेश जैन, सचिव बल्लभ जैन, उपाध्यक्ष देवेश जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, सांस्कृतिक मंत्री नवीन जैन प्रचार प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम के साथ कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेशचंद जैन, अनूप जैन, मनीष जैन, गणेश जैन, धर्मेंद्र जैन, सागर जैन, हिमांशु जैन, कैलाश जैन आदि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









