नवरात्रि के पहले दिन उमड़ा मंदिरों पर भक्तों का सैलाब

Mar 22 2023

ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग में बुधवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन शहर के प्रमुख माता मंदिरों पर भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने अपनी सुविधा के अनुसार आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना की।
नवरात्रि में आदिशति की आराधना के लिए शहर के देवी के मंदिर सज गए है। ऐसे मंदिरों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष तैयारियां की गई, जहां खासी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इनमें मांढरे की माता, नहर वाली माता, पहाड्या वाली माता, आमखो व हाइकोर्ट वाली काली माता, झांसी रोड स्थित वैष्णो देवी, महलगांव स्थित करौली माता मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल हैं। 
देवी के भक्तों ने घरों में भी कलश स्थापना, दुर्गासप्ती पाठ सहित नौ दिन माता की आराधना में रमे रहने की तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार की रात से शीतला माता मंदिर सातऊ पर भतों का पैदल दर्शन करने के लिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर में नवरात्र व नवसंत्सर को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण है। मंदिरों में जागरण शुरू हो गए। कुछ देवी भत कठोर संकल्प के साथ नौ दिन का व्रत भी रख रहे हैं।
नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन शहर के सभी प्रमुख माता मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो दोपहर तक अनवरत रूप से जारी रहा। भक्तों ने आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अपने कष्टों का हरण किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए जिसके चलते भक्तगणों ने सुविधाजनक तरीके से मां की आराधना की। 
सिंधिया राजवंश की कुलदेवी मांढरे की माता पर नवरात्र की तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। यहां नौ दिन तक मेला जैसा माहौल रहता है। मंदिर के नीचे प्रसाद व खेल-खिलौने की दुकानें सज गईं हैं।
यहां बड़ी संख्या में देवी भत दर्शनों के लिए जाते हैं। मांढरे की माता के नीचे ही आमखो वाली कालीमाता का मंदिर हैं। यहां श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
नहर वाली माता व वैष्णों देवी का मंदिर नाकाचंद्रबदनी स्थित नहरवाली माता का प्राचीन मंदिर है। विशेष रूप से नवरात्र में यहां खासी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। नहरवाली माता मंदिर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर वैष्णो माता का मंदिर है। यहां भी नवरात्रि की तैयारी पूर्ण हो गईं हैं।
नईसडक़ पर स्थित पहाडय़ा वाली माता के दर्शनों के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्त नवरात्र में पहुंचते हैं। महिलाओं द्वारा नौ दिन तक भजन कीर्तनों का आयोजन किया जाता है। सिटी सेंटर महलगांव स्थित कारौली माता के मंदिर पर नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण हो गईं हैं।