वृद्धा से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 22 2023

ग्वालियर। बहोड़ापुर क्षेत्र में वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या का आरोपी निकला और पहरेदारी करने वाले आरोपी ने खुद को भाजपा नेता व एक प्रकोष्ठ का पदाधिकारी बताया, हालांकि पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की। खुद को भाजपा नेता बताने वाले युवक के खिलाफ 2010 में एक चेन स्नेचिंग का भी मामला दर्ज है।
एसएसपी अमित सांघी, एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि बहोड़ापुर में बीती रात 65 वर्षीय महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। महिला के साथ दुष्कर्म वर्ष 2009 में पड़ाव क्षेत्र में हत्या कर जमानत पर छूटे कोमल उर्फ बंटी भदकारिया 32 वर्षीय निवासी पिपरसाना, हाल बहोड़ापुर ने किया और कमल किशोर शेजवार (खटीक) 38 वर्षीय  पहरेदारी करता रहा। बाद में महिला को धमका कर दोनों आरोपी भाग गए।
पकड़े गए आरोपी ने गत देर रात करीब 2:30 बजे घर के बाहर शौच करने निकली बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां जांच पड़ताल के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे तो उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए थे पुलिस ने जब उन्हें राउंडअप किया तो उन्होंने बुजुर्ग के साथ घटना करना कबूल कर लिया फिलहाल पुलिस पकड़े गए उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि वृद्धा के बेटे ने उनसे कुछ पैसे उधार लिए हुए थे जिन्हें मांगने के लिए वह उसके घर पहुंचे थे। महिला को सामने देखकर उनसे यह घटना हो गई, क्योंकि उस समय वह शराब के नशे में थे। उन्हें कुछ समझ में नहीं आया और वह दुष्कर्म कर गए। कमल खटीक एक एनजीओ चलाता है और कुछ दिन पहले तक पीडि़त महिला के मोहल्ले में ही रहता था। 2010 में उसने चेन लूटी थी जिसमें पकड़ा गया था और अभी जेल में भी रहकर आया है। इसके साथी  कोमल उर्फ बंटी खटीक ने 2009 में पड़ाव थाना क्षेत्र में किसी की हत्या की थी और उसे जेल हो गई थी। साल 2013 में ही वह जेल से छूट कर आया था। 
आरोपियों का कहना है कि महिला के बेटे पर उनके कुछ पैसे आ रहे थे उन्हीं पैसों को लेने के लिए उसके घर गए थे लेकिन महिला को सामने देखकर कोमल खटीक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया जब कोमल बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो उसका दूसरा साथी कमल घर के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी कर रहा था। दुष्कर्म करने के बाद वे अपनी एक्टिवा गाड़ी लेकर वहां से भाग गए थे।
आपको बतादें कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। वृद्धा अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने के लिए किचन में चली गई थी। रात करीब 2:30 बजे वह घर के बाहर शौच करने के लिए निकली थी उसी दौरान एक बदमाश घर में घुस आया था उससे कहा था कि उसके साथ कुछ और लोग भी हैं। पुलिस उनका पीछा कर रही है और वह छुपने के लिए यहां आए हैं अगर आवाज की तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद बदमाश धमकाकर बुजुर्ग महिला को किचन में ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बुजुर्ग के विरोध करने पर बदमाश ने उसकी बेरहमी मारपीट की और जब बुजुर्ग ने चिल्लाकर शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दुष्कर्म करने के बाद बदमाश ने उसे लात मार कर पटक दिया था और धमका कर गया था कि अगर जरा भी आवाज निकाली तो उसे गोली मार देगा और वहां से भाग निकला।
इस मामले में एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि वृद्धा महिला पर कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड है। उनसे पूछताछ में और भी मामले खुल सकते हैं।