आत्म साक्षात्कार सभी साधनों की आखिरी सीढ़ी-विजय महाराज
Mar 22 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के शिष्य विजय महाराज विगत महीनों से ग्वालियर प्रवास पर रहकर ग्वालियर समेत इटावा झांसी मुरैना आसपास निरंतर सत्संग की ज्ञान गंगा बहा रहे है। इसी क्रम में मुरार डीडी नगर अपने प्रवचन में श्री विजय जी महाराज ने बताया कि जब तक मनुष्य षट् विकार काम क्रोध लोभ मोह ईर्ष्या द्वेष में फंसा रहता है तब तक ईश्वर प्रगट नहीं होता ।जैसे ही इनसे उपराम होता है तो ईश्वर तो प्रगट ही है। गुरुकृपा से एकचित होकर जीव जब बताए मार्ग पर चलने लगता है फिर साक्षात्कार होने में देर नहीं लगती।यही मनुष्य जीवन का वास्तविक लक्ष्य है। नश्वर देह के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति सभी साधनों की आखरी सीढ़ी है। सत्संग में शहर भर से पधारे भक्तों ने आनंदित होकर भजनों पर खूब भाव नृत्य किया। समापन पर पूज्य गुरुदेव संत श्री आशारामजी बापू की सामूहिक मंगल आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। सत्संग में विशेष रूप से शामिल होने वालों में प्रधान सिंह भदौरिया बलबीर सिंह परमार बीपीएस सेंगर सीबी शर्मा भगवान दास डीके शर्मा रामू रामानी हरीश नागपाल हिमाशु गोविंद राठौर के अलावा गीता भार्गव पुष्पा पाठक शोभा राजावत पुष्पा पाल लाली भदौरिया सलोनी अनिता मुन्नी राठौर इत्यादि शामिल रहे। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









