एमपी बोर्ड: गणित के पेपर में कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Mar 21 2023
ग्वालियर। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में मंगलवार को अपेक्षाकृत कठिन विषय गणित का पेपर हुआ। पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की अफवाहों के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बंटी कैटर्स उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्हें देखकर वहां केंद्र के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मी एवं परीक्षा कक्ष में ड्यूटी में लगा स्टॉफ अलर्ट मोड पर आ गया। कलेक्टर ने कक्षाओं के भीतर जाकर भी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
कुछ परीक्षार्थी परीक्षा शुरु होने के पहले तक केंद्र के बाहर ओटी के इंतजार में मोबाईल पर जमघट लगाकर सर्चिंग करते देखे गए। ऐसे परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया जो परीक्षार्थी हथेली पर कुछ लिखे हुए थे, उन्हें हथेली साफ कराने के बाद ही प्रवेश दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









