नवागत आईजी सुशांत कुमार सक्सेना ने आईजी चम्बल जोन का पदभार ग्रहण किया
Mar 21 2023
ग्वालियर। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा द्वारा नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त कुमार सक्सेना को मंगलवार 21 मार्च को प्रात: 11 बजे कम्पू स्थित कार्यालय में आईजी चम्बल का पदभार ग्रहण कराया। नवागत आईजी चम्बल के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसपी दतिया अमनसिंह राठौड़, एसपी मुरैना आशुतोष बागरी, एसपी भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी श्योपुर अलोक कुमार सिंह उपस्थित रहें, और उनके द्वारा नवागत आईजी चम्बल जोन का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
राज्य शासन द्वारा अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक चम्बल राजेश चावला की विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति उपरान्त आईजी चम्बल जोन का अतिरिक्त प्रभार, अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा को दिया गया था। नवागत पुलिस महानिरीक्षक पूर्व में रतलाम रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिनके द्वारा मंगलवार 21 मार्च को राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। श्री सुशान्त कुमार सक्सेना वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









