यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के किए चालान

Mar 21 2023

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देशन व एएसपी यातायात मोतिउरहमान के मार्गदर्शन मे शहर के बाड़ा, इंदरगंज, गोला का मंदिर, हज़ीरा, फूलबाग सिटी सेंटर आदि स्थानों पर यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई जिसमे बिना नंबर, तीन सवारी, चलती गाड़ी मे मोबाइल पर बात करने आदि धाराओं मे कुल 223 चालान कर 95 हजार 6 सौ रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।

कार्यवाही के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, सूबेदार हिमांशु तिवारी, अभिषेक रघुवंशी, प्रमोद साहू, राधा बल्लभ गुर्जर, प्रबल यादव ओर यातायात एवं पुलिस लाइन का बल उपस्थित रहा।