रतिका को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड
Mar 20 2023
ग्वालियर। सम्राट अशोक टेक्क्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट विदिशा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 38 वें मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक महोत्सव में जेयू की शोध छात्रा रतिका रस्तोगी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अपने शोध कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। रतिका वर्तमान में मैथमेटिकल साइंस में जेयू के प्रो. ओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहीं हैं। यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड उनके शोध विषय पॉलीनॉमिनल अप्रौच टू अप्रौक्सीमेट सॉल्यूशन ऑफ डिफरेंसियल इक्वैसन्स यूजिंग मेटाह्यूरिस्टिक ऑप्टिमाइजेशन अल्गोरिदम पर किए गए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। छात्रा की उपलब्धि पर जेयू के प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। रतिका ने बताया कि मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के तत्वाधान में यह आयोजन हुआ।
मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का उद्घाटन शुक्रवार 17 मार्च को सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में हुआ। संस्थान के डायरेक्टर प्रो.आरके पंडित ने कहा कि युवा वैज्ञानिक कांग्रेस के माध्यम से युवाओं को विज्ञान और तकनीकी से संबंधित हो रहे नवाचारों को सीखने और समझने के विभिन्न अवसर प्राप्त होते हैं। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ.अनिल कोठारी ने बताया कि विज्ञान के विद्यार्थी और विज्ञान के शोधार्थी अपनी शिक्षा,अपने अनुसंधान को कैसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाएं, इसके लिए मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद कार्यक्रम आयोजित करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









