सोमवार सुबह से फिर छाये बादल
Mar 20 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में मौसम का उतार-चढ़ाव पिछले एक सप्ताह से जारी है। सोमवार सुबह से ही सूर्य देव बादलों में छिपे रहे, वहीं इससे पहले हुई बूंदाबांदी और बादलों के कारण आज सुबह ठंडक का एहसास होता रहा। सुबह का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिगड़ा हुआ मौसम अंचल के किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। किसानों को चिंता उनकी फसलों को लेकर है जो कटने के लिए तैयार खड़ी हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ को अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मौसम लगातार गड़बड़ा रहा हे। इस कारण जहां रविवार को भी बादलों की आवाजाही चलती रही वहीं सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। मौसम विभाग के अनुसार कल भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों को चिंता में डाल रखा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









