श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति के होली/गणगौर उत्सव का आयोजन हुआ

Mar 20 2023

ग्वालियर। श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति के होली/गणगौर उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम होटल क्लार्कइन फूलबाग में आयोजित किया गया। जिसमें होली और गणगौर थीम पर फाग सुंदरी और गणगौर सुंदरी प्रतियोगिता के साथ सरप्राइज गेम, तत्कालिक डांस प्रतियोगिता, हाऊजी इत्यादि कराए गए। ड्रैस कोड मल्टी कलर साड़ी, पोशाक, लंहगा थी। कार्यक्रम में सबसे रोचक और आनंद दाई रहा राधा-कृष्ण का रास जिसे परफार्म किया प्रीति भदौरिया और मोनिका चौहान ने जिसमें गोपी बन सभी सदस्यों ने जी भरकर रास किया।
कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता जादौन, विनीता सिंह, रेखा सिंह और शकुंतला सिंह थीं। कार्यक्रम में रश्मि सिंह, अंजू सिंह, निशा सिंह, सुजाता संग्राम सिंह, गीता सिंह गौर, प्रिया भदौरिया, डॉली  भदौरिया, मीना भदौरिया, साधना बी कुशवाह, साधना पी कुशवाह, ममता सिंह, पिंकी जादौन, रेखा वाईएस भदौरिया, रेखा भदौरिया,अनिता भदौरिया, अनुपमा राजावत आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।