रक्तदान शिविर में 51 यूनिट ब्लड डोनेशन किया

Mar 20 2023

ग्वालियर। रोटरैक्ट क्लब ग्वालियर हेरिटेज द्वारा महादान 8,0 अभियान के अतंर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड पीपीडी एव रेडक्रास सोसायटी ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेश चुरा ने अपने उद्धबोधन में कहा रक्तदान बहुत बड़ादान है, ब्लड का कोई विकल्प नही है। आपका रक्त दुसरो का जीवन है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन राजेश चुरा ने सुप्रीम इंडस्ट्रीज ग्रुप से योगेश चौहान एव स्टाफ को सम्मानित कर सभी रक्तदाताओं को व जयसिंह कुशवाह, सुधीर त्रिपाठी को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई शुभकामनाएं देकर कहा रक्तदान जीवन दान है।
सर्व प्रथम सन्तोष कवरा ने रक्तदान किया, फिर योगेष चौहान ने अपनी टीम के साथ रक्तदान किया, रोटो मोल्डिंग डिवीजन पीवीसी पाइप डिवीजन के सभी स्टाफ ने मिलकर 51 यूनिट ब्लड स्वेच्छा से डोनेशन किया। इससे लगभग 153 लोगो की लाइफ को सुरक्षित किया जा सकेगा।
 इस अवसर पर शशिकांत चतुर्वेदी, दीपेन्द्र जादौन, प्रीति भट्ट, अभिषेक पाठक, जयसिंह कुशवाह, ख़ुशी चौहान ने अपनी टीम के साथ अतिथियों के साथ जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी मालनपुर को स्मृति चिन्ह भेंट करके पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
इस रक्तदान शिविर में राम मोहन त्रिपाठी, अरूणेश झा, ज्ञान तिवारी, मनीष शर्मा, अनुरूद्ध चतुर्वेदी, जितेन्द्र गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी विशेष रूप से  उपस्थित थे। रक्तदान शिविर के आयोजन के बाद सचिव खुशी चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।