जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी ने गणगौर महोत्सव का आयोजन किया

Mar 20 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मृगनयनी की अध्यक्ष सीमा भार्गव द्वारा जीवाजी क्लब में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलनाज जावेद उपस्थित रही।
कार्यक्रम में गणगौर महोत्सव के गेम्स खेले गए जिसमे झुमका ठुमका गेम की विजेता आकांक्षा, रंजना शिथोले रही। शिव पार्वती सोलह सिंगार गेम में मीरा सोलंकी विनर रही। गणगौर क्वींस में प्रिया शर्मा, मोनिका खंडेलवाल, आकांक्षा चावला, रेखा मिश्रा, रेनू राय, पूजा जैन को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा भार्गव ने की तथा अंत में आभार अनुपम निचरेले ने किया।
कार्यक्रम की संयोजिकाए शालिनी तोमर, मेघा जैन, ज्योति गुप्ता, अंकिशा त्रिपाठी रही। कार्यक्रम में प्रीति समीर, राजश्री वर्मा, प्रार्थना लहारिया, अंजली बत्रा, गुलनाज जावेद, ममता कटारे, हेमलता बुधौलिया, प्रिया शर्मा, तन्वी खंडेलवाल उपस्थित रही।