बिल्डर पारस जैन और बंटी कैटरर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा
Mar 20 2023
ग्वालियर। बिल्डर और सराफा कारोबारी पारस जैन व सबसे महंगे कैटरर्स बंटी कैटरर्स के घर, ऑफिस और प्रोजेक्ट साइट्स पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। टीम ने एक साथ दोनों जगह छापे मारे। सबसे पहले टीम पारस जैन के मुरार सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां सोमवार तडक़े 3 बजे ही घेराबंदी कर दी थी। सुबह 4 बजे जब टीम इनके घरों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आइटी टीम को देखकर सभी के होस उड़ गए। आइटी की टीम ने जैन बंधुओं के तकरीबन 20 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। आईटी टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे।
पारस जैन का परिवार भाजपा और आरएसएस से जुड़ा है। इंदौर से 15 कार में 30 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों की टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया जा रहा है कि टीम एक दिन पहले ही ग्वालियर आ गई थी। कार्रवाई से शहर के सराफा बाजार में हडक़ंप मच गया है।
बड़े कारोबारियों में पारस जैन का नाम शुमार है। वह मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। सराफा का कारोबार उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। पारस ने पिछले कुछ साल में शहर में बिल्डर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। शहर में फिलहाल 10 से 12 जगह उनके टाउनशिप, मल्टी और अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इंदौर से आए इनकम टैक्स अफसरों की टीम ने सोमवार तडक़े 3 बजे ही पारस जैन के मुरार सदर बाजार स्थित दुकान, पुश्तैनी मकान, चेतकपुरी और गोला का मंदिर में उनके घर सहित आधार दर्जन प्रोजेक्ट साइट्स को निगरानी में लेकर एक्शन लिया है।
सुबह 4 बजे अफसरों ने पारस जैन के घर की डोर बेल बजाई और बताया कि सभी लोग अपने मोबाइल जमा कर दें, उनके यहां आईटी (इनकम टैक्स) की रेड पड़ी है। टीम सबसे पहले मुरार स्थित पारस ज्वैलर्स शोरूम पर पहुंची। छानबीन में दस्तावेज मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। पारस जैन शहर के जाने-माने कारोबारी और बिल्डर हैं।
पारस जैन का परिवार भाजपा से जुड़ा है। पारस के बड़े भाई विष्णु जैन आरएसएस से जुड़े हैं। विहिप के आयोजनों में व्यवस्थापकों में शामिल रहते हैं। इस कारण कारोबारी के परिवार को भाजपा के नजदीक माना जाता है। शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता विष्णु मंगल हत्याकांड में भी पारस जैन का नाम उछला था।
इस समय कारोबारी पारस जैन के ग्वालियर बायपास पर तुरारी में टाउनशिप का प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके अलावा पुरानी छावनी में तीन प्रोजेक्ट, चेतकपुरी में एक प्रोजेक्ट सहित एक दर्जन स्थानों पर प्रोजेक्ट साइट्स चल रही हैं। बेरजा के आगे डरमन पाली में क्रेशर खदान होने की भी जानकारी मिली है।
बंटी कैटरर्स के यहां भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी
वहीं बंटी कैटरर्स के यहां भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। बंटी कैटरर्स ने भी हाल ही में काफी पैसा रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में लगाया है। पिछले कुछ समय में बंटी कैटरर्स ने नाम कमाया है और ग्वालियर के सबसे महंगे कैटरर्स हो गए हैं। बंटी कैटरर्स ने भी हाल ही में काफी पैसा रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में लगाया है। यही कारण है कि वह इनकम टैक्स के रडार पर आ गए हैं। उनके यहां भी दस्तावेज की छानबीन की जा रही है।
ग्वालियर का सराफा बाजार बंद
मुरार के सदर बाजार में इंदौर से आए इनकम टैक्स के अफसरों ने पारस जैन की फर्म पारस ज्वैलर्स के यहां छापामार कार्रवाई की तो बाजार में हडक़ंप मच गया। सुबह 9 बजे तक पूरा सदर बाजार का सराफा खुल जाता था, लेकिन सोमवार को दोपहर तक सभी सराफा दुकानें बंद रहीं। दुकानों के शटर ही व्यापारियों नहीं उठाए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









