अजाक्स ने स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया

Mar 19 2023

ग्वालियर। स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से प्रवेश द्वार बनवाने में अहम भूमिका के निर्वाहन पर मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल का बड़ी माला से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस दौरान श्री सिंधिया ने अजाक्स के शांतिप्रकाश राजौरिया, अतर सिंह जाटव व रामनरेश विमल को समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में वंदना अहिरवार, पुत्तू सिंह परिहार, विजय सिंघानिया, रामेश्वर राम पटेल, कमलेश जाटव, आरबीएस धारिया, गोपाल भोंसले, झड़ा सिंह गोयल, गवेन्द्र नौरके, शांतिप्रकाश राजौरिया, अतर सिंह जाटव, रामनरेश विमल आदि शामिल हैं।