स्वयंसेवी संगठनों के महाकुम्भ मे शामिल होने सैकड़ों समाजसेवी भोपाल रवाना

Mar 19 2023

ग्वालियर। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भोपाल में प्रस्फुटन समितियों एवं स्वैच्छिक संगठनों के महाकुंभ का आयोजन भोपाल के जंबूरी मैदान में किया जा रहा है। इस महाकुम्भ में शामिल होने के लिए ग्वालियर जिले के चारों विकासखंडों के 100 से अधिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में बसों से भोपाल रवाना हुए। बसो को जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित, हरिओम गौतम, श्रीमती प्रीति वाजपेई , विनोद शर्मा, सोहन सिंह भदौरिया, मनोज दुबे, उदय यादव, राजकुमार प्रजापति, रामदास माहौर, हरिकंठ बघेल, उल्फत सिंह कुशवाह, योगेश शर्मा, हेमराज शर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, उमेश रत्नाकर, ललिता गुप्ता पवन कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित थे।