ग्राम घिरोंगी में निशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन संपन्न

Mar 19 2023

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा द्वारा ग्राम घिरौंगी में ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थय एवं जांच शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्थित थी। उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने की टिप्स दी साफ सफाई पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि संस्था के अच्छेंद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होंने सभी को मोस्मी बीमारियों एवं सुरक्षित गर्भपात विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ नम्रता आर्य व डॉ पीयूष गौड़ द्वारा सभी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ता श्रीमती ममता, पुष्पा की मुख्य भूमिका रही। शिविर के माध्यम से 210 लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती गीता सूर्यवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।