केआरजी में लगा रोजगार मेला, 1500 छात्र हुए शामिल, विशेषज्ञों से किया संवाद
Mar 19 2023
ग्वालियर। केआरजी कालेज में छात्रों को रोजगार के प्रति जागरुक करने से लेकर रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से कैरियर अवसर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि मीना सचान मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कुमार रत्नम ने की।
केआरजी कॉलेज में आयोजित करियर फेयर में ग्वालियर में युवा हित के लिए समर्पित संस्था गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम ने 120 छात्रों की करियर काउंसलिंग कर उन्हें करियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की सही जानकारी प्रदान की तथा भविष्य में भी उन्हें इंटर्नशिप, कार्यशालाओं, ट्रेनिंग आदि के माध्यम से निरंतर सहयोग करेंगे ऐसा वादा किया।
करियर फेयर में मीना सचान ने कहा कि आज के असमंजस के इस युग में हमें चुनोतियों को ही अपना साधन बनाना है तथा समस्याओं को समाधान में परिवर्तित करना है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी विवेवाकंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के सम्भागीय नोडल अधिकारी डा. अरविन्द शर्मा मौजूद रहे। विद्यार्थियों की चहल कदमी इस मेले में उद्घाटन के साथ ही शुरू हो गई थी। दिनभर में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने इस रोजगार मेले में हिस्सा लिया। यहां आकर न सिर्फ प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया बल्कि स्वरोजगार से जुडे प्लेटफार्म और उनके विशेषज्ञों से बातचीत कर मार्गदर्शन लिया।
जो हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थी इस रोजगार मेले में किसी कंपनी में नौकरी करने के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे उन्होंने अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों से मिलकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। शेष जो विद्यार्थी रोजगार मेले में शामिल होने की योग्यता रखते थे उन्होंने आवेदन करते हुए अपने रिज्यूम, कंपनियों के प्रतिनिधियों को दिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एमआर कौशल और प्रशासनिक अधिकारी डा. हरीष अग्रवाल ने सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डा. आभा मिश्रा ने किया।
जिला स्तरीय कैरियर अवसर मेले में देश भर में जानी मानी व कुछ स्थानीय कंपनियों सहित कुल 22 कंपनियां शामिल हुईं। जिसमें खासतौर पर एक्सिस बैंक, एनआइआइटी गुडगांव, एमेजोन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य कई कम्पनियां, फाइनेंस इंडस्ट्रीज, प्रोडेक्शन हाउस और स्वरोजगार, स्टार्टअप के स्टाल लगे। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने इस कार्यक्रम के दौरान स्वनिर्मित फूड स्टाल भी लगायें। मेले में शामिल हुए विद्यार्थियों ने इन स्टाल से खरीद कर विविध प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा। इसमे छ: स्टॉल लगे थे जिसमें मोटे अनाज से बने व्यंजनो का स्टाल, फूड स्टाल से छात्राओं को कुल 5565 रुपये की आय हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









