आशाराम बापू के भक्तों ने चलाया निशुल्क छाछ वितरण सेवा अभियान

Mar 19 2023

ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान के देशराज, सुरेश बिज, लछमण सिंह परिहार के सानिध्य में विधा रिसोर्ट शिवपुरी लिंक रोड ग्वालियर पर आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में आशाराम बापू आश्रम के साधक भक्तों ने निशुल्क छाछ वितरण सेवा अभियान चलाया। जिसमें प्रशिक्षण शिविर में भारी संख्या में शामिल योग प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क छाछ वितरण किया गया। जिसकी सभी महानुभावों ने तहे दिल से सराहना की। 
ज्ञात रहे विगत वर्ष भी ग्रीष्म ऋतु में संत आसाराम बापू आश्रम के साधक भक्तों ने सम्पूर्ण शहर की गलियों मोहल्लों में निशुल्क छाछ शरबत सेवा कर प्यासे राहगीरों की सेवा में रिकार्ड इतिहास रचा था। निशुल्क छाछ वितरण सेवा अभियान आश्रम संचालक अर्जुन भाई व विजय महाराज के कुशल मार्ग दर्शन में चलाया गया। जिसमें 200 लीटर छाछ का वितरण किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
छाछ वितरण सेवा में प्रमुख रूप से बलबीर सिंह परमार, रामू रामानी, बीपीएस सेंगर, लछमण शर्मा, संजीव शर्मा, रामवीर, हितेश चितोरिया, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, अंजू चंदेल, सलोनी रामानी इत्यादि शामिल रहे।