मानवता की भलाई के लिए अपनी नदियों को बचाएं
Mar 17 2023
ग्वालियर। दुनिया भर में हर दिन 20 लाख टन सीवेज, औद्योगिक और कृषि अपशिष्ट पानी में छोड़े जाते हैं। यह 6.8 अरब लोगों की पूरी मानव आबादी के वजन के बराबर है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम मानवता की भलाई के लिए अपनी नदियों को बचाएं। यह बात जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व निदेशक व बैंसली नदी पुनर्जीवन अभियान के अध्यक्ष गिर्राज गोयल ने अंतराष्ट्रीय कार्यवाई दिवस के अवसर पर उटीला स्थित एकता किड्स एकेडमी स्कूल मे कही। इस अवसर पर अभियान के अध्यक्ष गिर्राज गोयल द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को जल शपथ दिलाई गई। इस अवसर अभियान के सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के साथ ग्राम पंचमपुरा का दौरा कर मेडबंदी अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। आगामी बरसात में इस गांव में शत प्रतिशत मेडबंदी का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर सोनू राठौर, राजेंद्र सिंह, अमन गोयल एवं कुलदीप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









